बरेली, फरवरी 9 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। इस्कॉन मंदिर बरेली द्वारा रविवार को भगवान श्री कृष्ण-बलराम जी की रथयात्रा धूमधाम से आनंद आश्रम से शुरु हुई। यात्रा में शहर के प्रतिष्ठित लोग सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान की महाआरती की। रथ में विराजमान प्रभु श्रीकृष्ण-बलराम जी को भक्तों ने रस्सा खींचकर भगवान भ्रमण करवाया। पूरे जोश के साथ भगवान के जयकारे ढोल-मजीरों के साथ प्रभुनाम का गुणगान किया। महाआरती और प्रसाद वितरण के बाद रथयात्रा का विश्राम हुआ। इस्कॉन के अध्यक्ष आदिकर्ता दास, महाप्रबंधक भीम अर्जुन दास ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण बलराम यात्रा एक ऐसा पर्व है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण-बलराम साथ चलकर भक्तों के बीच आतें हैं और उनके सुख-दुख के सहभागी होते हैं। इस्कॉन मंदिर की ओर से निकाली गई रथयात्रा में भगवान कृष्ण, उनके भाई बलरा...