आगरा, अक्टूबर 7 -- महर्षि वाल्मीक शोभा धूमधाम से निकाल गई। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, आरती उतारी। शोभा यात्रा शुभारंभ स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष, जिला प्रचारक आर्येंद्र ने भगवान वाल्मीक की आरती उतारकर किया। शोभा यात्रा में काली अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। यात्रा में लव कुश की झांकी, महाकाल की झांकी, मां भवानी,तथा बाल्मीक की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा नगला भीकम, कादर गंज रोड, सुदामापुरी रोड हनुमान गढ़ी, रेलवे रोड, गांधी रोड, थाना रोड, जामा मस्जिद तिराहा, मोहल्ला धनपाल होकर वाल्मीक मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि अजहर हुसैन, सभासद रामकुमार, सोमवीर, अखंड प्रताप ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व चेयरमैन संजीव महाजन, नगर अध्यक्ष भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.