बदायूं, फरवरी 16 -- नाधा। दहगवां नाधा क्षेत्र के असलौर गांव में रविवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों ने डांस करके धूमधाम से पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने बताया कि आज से भागवत कथा का शुभारंभ किया गया है। मनु चेतन शास्त्री द्वारा गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कमेटी के सभी सदस्यों ने चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान कमेटी सदस्य ओमेंद्र यादव, मनोज यादव, नेकस यादव, रिंकू यादव, डालचंद यादव, कालीचरण यादव, मोहित यादव सहित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...