गोड्डा, फरवरी 13 -- गोड्डा। महाशिवरात्रि को लेकर गोड्डा जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। शिवपुर स्थित श्री श्री 108 बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में रंग रोगन और साफ सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ताकि शिव पार्वती विवाह महोत्सव भव्य रूप में संपन्न हो सके। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसी उपलक्ष्य में यहां हर वर्ष पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ विवाहोत्सव आयोजित किया जाता है। मंदिर के पंडा मुन्ना ठाकुर ने बताया कि 14 फरवरी को श्रद्धालु महिलाओं द्वारा बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती को पारंपरिक गीतों के बीच कासा उबटन लगाया जाएगा। 15 फरवरी की सुबह भी उबटन की रस्म होगी और दिन में महादेव की त्रिकाल पूजा संपन्न ...