बिजनौर, मार्च 18 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर विकास समिति ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के लिए एक भव्य रूपरेखा तैयार की। समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश गौतम ने सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया और 14 अप्रैल को शोभायात्रा के लिए योजना बनाई। समिति ने पिछले वर्ष के हिसाब किताब का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और आय बढ़ाने पर भी चर्चा की। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सदस्यों और समाज के व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। पूर्व विधायक सतीश गौतम ने कहा कि नगीना में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का जुलूस बहुत ही धूमधाम से निकाला जाता है और सर्व समाज का पूर्ण सहयोग होता है। उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा के माध्यम से सर्व समाज में यह प्रेरणा मिलती है कि संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जैसे सर्व समाज को एक साथ ले कर चलने का कार्य किया है। इस अवसर पर समिति के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.