बिजनौर, फरवरी 2 -- राजा का ताजपुर। गुरु रविदास कमेटी के तत्‍वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा में कई झांकियां, बैड बाजे व अखाड़े शामिल रहे। सोमवार को रविदास धर्मशाला में विधिवत हवन पूजन के बाद पूर्व सांसद गिरीश चंद व मास्टर राजदीप प्रभाकर ने सामूहिक रूप से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। कमेटी के संरक्षक ब्रजेश कुमार, अध्‍यक्ष नरेन्‍द्र सिंह, मन्‍दीप सिंह, गौतम सिंह, जितेन्‍द्र कुमार व इंदर सिंह आदि के नेतृत्‍व में शोभायात्रा धर्मशाला से शुरू होकर खददर बाजार, चौक बाजार, बस स्‍टैण्‍ड, आरजीएनपी रोड होते हुए पुनः रविदास धर्मशाला पर सम्‍पन्न हुई। शोभायात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में संत शिरोमंणी गुरु रविदास, बाबा साहेब भीमराव आम्‍बेडकर, सावित्रीबाई फुले, शिव पार्...