उरई, फरवरी 15 -- कोटरा। नगर पंचायत में शिवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मुहल्ला नारेघाट के बड़े महादेव से बारात प्रारंभ हुई। फितूरा मन्दिर से महंत छुट्टल बाबा ने भगवान भोले बाबा की राछरी निकाली, जिसने नगर भर में भ्रमण किया। सम्पूर्ण बारात नगर के विभिन्न चौराहों से होती हुई अंत में पार्वती के दरवाजे पहुंची।यहां पर पूर्व चेयरमेंन मूलचंद्र बुधौलिया व उनकी कमेटी ने बारात का स्वागत सत्कार किया। इसके उपरांत शिव पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। यहां भक्तों ने भगवान् शिव पार्वती के पैर पखार कर अपने आप को कृतार्थ किया। देर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहीं नगर के संदीप गुप्ता ने बरातियों को िशल्पाकार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.