लोहरदगा, फरवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर देर शाम लोहरदगा ठाकुरबाड़ी मंदिर और मंगलदेव कालोनी से शिव जी की भव्य बारात निकाली गई। बारात में शिव जी और उनके गणों का वेश धरे बालकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर शिव बारात निकाल कर परंपरा का निर्वहन किया गया। ठाकुर बड़ी मंदिर से निकली बारात विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए ईस्ट गोला रोड शिव मंदिर में पहुंच कर समाप्त हुई। जहां बारातियों का स्वागत परंपरिक ठंडई और जोरदार आतिशबाजी से किया गया। वहीं देर रात शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया। शिव बारात को ले मन्दिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शिव बारात में महिला-पुरुष युवा और बच्चों ने भगवान भोलेशंकर के जयकारे के साथ खूब धूम मचाई। देर रात तक बारात घूमती रही और श्रद्धालु ढोल-ताशे की धुन पर झूमते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.