उन्नाव, फरवरी 15 -- सफीपुर। कस्बे के मोटेश्वर मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात बैंडबाजों के साथ निकाली गई। बारात का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। बारात में शामिल देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। युवाओं ने गुलाल उड़ाकर बैंड की धुन पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा बबर अली खेड़ा, सरांय सूबेदार, राहत गंज बाजार, सलीन्द रोड, शंकरी देवी मंदिर और नानाराव पेशवा मार्ग सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी और पुनः मोटेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का स्वागत विधायक बंबालाल दिवाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र देवांग बाजपेई, हरिशरण लाला, राजू चौहान, अतुल अग्निहोत्री, पूर्व सभासद संजीव गुप्ता, बेचेलाल गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप मे...