बरेली, अक्टूबर 9 -- महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। जगह-जगह पर लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। बुधवार को पिताम्बरपुर में दिव्य महर्षि वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला ऊंचा के बाल्मीकि मंदिर से विधायक श्याम बिहारी लाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभा यात्रा मोहल्ला ऊंचा के अस्थल मंदिर से निकलकर बिजली घर की गली से निकलते हुए हाईवे पर पहुंची। यहां लोगों ने पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा साहूकारा से निकलते हुए लाइन पार मठिया पर पहुंची। शोभा यात्रा में राधा कृष्ण,सीताराम,महर्षि वाल्मीकि आदि झांकियां अद्भुत शोभा बिखेर रही थी।शोभायात्रा के दौरान सामिति संरक्षक मण्डल के नत्थू लाल आजाद, लाजर लाल , रमेश चंद्र वाल्मीकि, गिरीशचंद्र, महेश चंद्र वाल्मीकि,रामआसरे लाल , गंगा राम , चन्द्...