मैनपुरी, मार्च 18 -- खाटू श्याम शोभायात्रा नगर में मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा महाराजा पैलेस से प्रारंभ हुई। जो किशनी चौराहा, अहिंसा पेट्रोल पंप, चूना वाली गली, सुभाष गेट, नगर पंचायत तिराहा, बाग वृंदावन होती हुई मोटामल मंदिर पर समाप्त हो गई। यात्रा में बैंड धार्मिक धुनों को बिखेरता हुआ आगे चल रहा था। जिसके पीछे आकर्षक देव स्वरूप झाकियां शामिल थी। सबसे पीछे खाटू श्याम की झांकी थी। जिसके साथ श्रद्धालु झूमते व खाटू श्याम की जय-जयकार लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर संयोजक नितिन चतुर्वेदी, बलराम दुबे, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...