मैनपुरी, फरवरी 21 -- खाटू श्याम निशान यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और खाटू श्याम के भजनों पर नृत्य कर बाबा के जयकारे लगाए। यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी देव स्वरूपानंद सरस्वती महाराज, स्वामी राजेश्वरानंद व पूर्व विधायक अशोक चौहान द्वारा किया गया। शनिवार को निशान यात्रा जीटी रोड स्थित मंदिर महाराज जी बाबा से हुई। यात्रा में बैंड धार्मिक धुनों को बिखेरता हुआ आगे चल रहा था। जिसके पीछे राधाकृष्ण की झांकी चल रही थी। सबसे पीछे भव्य रथ पर खाटू श्याम की प्रतिमा विराजमान थी। रथ के पीछे श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति में लीन थे। शोभायात्रा जीटी रोड, घिरोर रोड, सदर बाजार, गल्ला मंडी, दिवरई गेट, बाईपास मार्ग होती हुई मंदिर महाराज जी पर संपन्न हुई। डीजे पर बज रहे भजन सांवरे से मिलने मैं चली...