पीलीभीत, अप्रैल 27 -- बिलसंडा। नगर की श्रीश्याम खाटू मित्र मंडल कमेटी के तत्वाधान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रविवार को नगर में धूमधाम के साथ खाटू श्याम निशान शोभायात्रा निकाली। नगर के रामलीला ग्राउंड पर होने वाले चतुर्थ श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में डूबते हुए सुबह खाटू श्याम की आराधना में निशान यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की तादात में पुरुष और महिलाएं बच्चे सुबह दस बजे श्रीनिवास कुंज आश्रम पर एकत्रित हुए। डीजे की धुन पर थिरकते हुए सभी आगे बढ़े। कमल पार्क तिराहे पर बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, सुमित गुप्ता, चेयरमैन डीके गुप्ता,अमन गुप्ता,अविरल,अजय जायसवाल, रजत सागर द्वारा निशान शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में श्याम ध्वज लेकर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, मेरा श्याम बड़ा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.