बाराबंकी, फरवरी 3 -- निन्दूरा। क्षेत्र के सैंदर बेहड़ गांव में श्रीराम भागवत कथा 108 कुंडी महायज्ञ के साथ प्रारंभ हुई। मंगलवार को बेहड़ गांव में यज्ञ मंडप से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। सर पर कलश रखकर व पीले वस्त्र धारण किए पीतांबरा पढ़ते हुए जय श्रीराम, राधे श्याम के जय जयकारों से कलश यात्रा में पहुंचे। यह कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर हानियां, दीनपनाह, चूलिया पुरवा, उधापुर, बजगहनी, चौधरीपुर, खुज्झी होते हुए ढोल नगाड़े से साथ निकली। श्रद्धालुओं द्वारा सैंदर चौराहे पर पुष्पों की वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा निंदूरा क्षेत्र पौराणिक तीर्थ स्थल धन्नाग तीर्थ पर पहुंची। जहां पर नैमिषधाम से पधारे आचार्य बनवारी लाल ने विधि विधान से पूजा पाठ करवाया। उसके बाद विशाल अमृत सरोवर में विधि विधान से पूजन पाठ करन...