शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- तिलहर, संवाददाता। श्रीमद् भागवत कथा शुभारंभ को लेकर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का कई जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। मोहल्ला दातागंज स्थित मठिया मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कथा व्यास पंडित शिव ओम मिश्रा के सानिध्य में आयोजक मंडल के तनुज अग्रवाल भागवत पोथी शिरोधार्य कर निजामगंज मोहल्ला स्थित घोड़ी वाले बाबा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं पुरुष पीले रंग के कपड़े पहनकर भगवान के जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। कई मार्गो से होती हुई कलश यात्रा मठिया मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान संदीप गुप्ता, वरदान गुप्ता, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, शनि गुप्ता, सर्वेश सिंह, आयुष गुप्ता, अमित मिश्रा, तरुण मिश्रा, सुभाष गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.