कानपुर, फरवरी 8 -- शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक के बैरी दरियाव गांव में रविवार को वैदिक मंत्रों के साथ घट पूजन कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जल लेकर यात्रा के वापस आने के बाद श्री सांवरा श्याम मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हो गया। बैरी दरियाव गांव स्थित श्री सांवरा श्याम मंदिर परिसर से श्री श्याम कृपा धर्म न्यास के तत्वावधान में धार्मिक आयोजन के शुभारंभ के मौके पर आचार्य उमाकांत तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कराने के बाद कलशयात्रा काशुभारंभ कराया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर मंगलगीत गाती हुई निकलीं। जबकि युवाओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना। यात्रा में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने प्रतिभगा कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। गांव के सरोवर से जल लेकर यात्रा के वापस आने के ब...