बदायूं, मार्च 28 -- नगर के प्राचीन चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन संत श्री समर्पण सागर जी महाराज के दिशा निर्देशन में श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिंब उत्थापन महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जैन समाज की महिलाओं द्वारा नगर में एक घटयात्रा निकाली गई। घटयात्रा मंदिर से शुरु होकर बंबा चौराहा, सर्राफा बाजार, बालाजी चौक होते हुए पुन: मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। उसके बाद जैन संत द्वारा मंत्रोचारण के साथ अस्थाई बेदी का शुद्धिकरण किया गया। जैन प्रतिमाओं को मंदिर के निर्माण पूर्ण होने तक अस्थाई बेदी में विराजमान किया गया। कार्यक्रम में देव आज्ञा, गुरुआज्ञा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, नूतन बेदी शुद्धि, देव उत्थापन विधि, जिनबिंब स्थापना, हवन व बाद में मंगल प्रवचन महाराज द्वारा दिए गए। कार्यक्रम में जिले समेत आसपास के लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.