बहराइच, सितम्बर 6 -- बहराइच, संवाददाता। शहर व ग्रामीण इलाकों में गणेश चतुर्थी से चल रही गणेश पूजा महोत्सव का शनिवार अनंत चतुर्दशी को प्रतिमाओं के विसर्जन को भव्य शोभा यात्रा निकली। जगह-जगह भव्य द्वार सजाकर शोभा यात्रा का विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। महिलाओं ने छतों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। पुलिस महकमे की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। शहर स्थित झिंगहा घाट पर देर रात तक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला चलेगा। शहर में शनिवार की शाम बैंड बाजे के साथ श्रद्धालुओं का जत्था अपनी-अपनी प्रतिमाओं के साथ तय मार्गों से छावनी चौराहा पहुंचा। वहां सभी प्रतिमाओं की शोभा यात्रा एक साथ छावनी से घंटाघर चौक, पीपल तिराहा, गुदड़ी होते हुए झिंगहा घाट पर पहुंचना शुरू हुई। श्रद्धालुओं के जत्थे अबीर गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर थिरकते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.