देवरिया, जनवरी 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव व पुरातन छात्र मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कॉलेज में करियर मेला भी लगाया गया, जहां छात्रों ने अपने भविष्य की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पाण्डेय और आरएनभारती ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कॉलेज की छात्रा भूमि तिवारी व उनकी सहेलियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अनामिका ने कजरी गाया। जान्हवी व अन्य छात्राओं ने राम सिया राम गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। आयुषी मौर्य, कृतिका शर्मा, गुड़िया, आंचल विश्वकर्मा और शिवन्या आदि ने कई मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.