बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- कस्बे में बाल्मीकि समाज द्वारा गणेश चतुर्थी को स्थापित किए गए भगवान गणेश की प्रतिमा को रविवार को पूरे विधिविधान के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई जिसके बाद मुख्य बाजार से भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। बीबीनगर में वाल्मीकि समाज द्वारा भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना कराई गई। प्रतिमा स्थल पर निरंतर संकीर्तन व पूजा पाठ की गई। रविवार को भगवान गणेश का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले भगवान की प्रतिमा की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं व बच्चों ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। भगवान गणेश की प्रतिमा का लखावटी गंग नहर की खैरपुर ब्रांच पर विसर्जन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...