लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। बुद्ध जयंती के पर शहर के पावर हॉउस टैक्सी स्टैंड के पास सम्राट अशोक मौर्य के स्तम्भ निर्माण का शिलान्याय किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं। भूमि पूजन के साथ निर्माण की शुरुआत की गई। मनमोहन मौर्य व पारस मौर्य ने बताया कि अशोक स्तम्भ का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा है। सम्राट अशोक देश के महान शासकों में से एक हैं। स्तम्भ के रूप में उनकी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखना है। संचालन देवराज मौर्य व विश्वनाथ मौर्य ने किया। अतिथियों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी आर एस कुशवाहा, विक्की अजमानी, जगदीश गुप्ता, संतोष मौर्य ने अतिथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.