सिमडेगा, मार्च 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। श्रीरामजानकी मंदिर बाबा अखाड़ा की बैठक रविवार की रात मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता विष्णु शर्मा ने की। बैठक में रामनवमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को धूमधाम के साथ मंगलवारी जुलूस भी निकालने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे रामनवमी को लेकर अन्य विंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में नितेश जैन, मन्ना शर्मा, ऋषि बोंदिया, रोहित शर्मा, शरद शर्मा, आदित्य मित्तल, आर्यण गोयल, अनिस अग्रवाल, संदीप शर्मा, आशीष शर्मा, विनायक अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.