अमरोहा, मई 8 -- श्रीराम जानकी भक्त मंडल के संयोजन में मंगलवार को श्रीरामजानकी मंदिर में सीता नवमी मनाई गई। माता सीता का जन्मोत्सव मनाते हुए मंगल गीत गाए गए। माता सीता के जन्म की झांकी का भव्य मंचन किया गया। महिला मंडली ने भजन-कीर्तन का गायन किया। सीता जन्म की एक-दूसरे को बधाई दी। कहा कि माता सीता भारतीय संस्कृति में आदर्श पत्नी का उदाहरण हैं। समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कुसुम अग्रवाल, मीना आर्या, रेनू अग्रवाल, सीमा, मीनू शर्मा, रजनी देवी, रजनी अग्रवाल, नेहा दीक्षित, निम्मी अग्रवाल आदि महिला श्रद्धालु मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.