अमरोहा, मई 17 -- सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर क्षत्रिय सभा के संयोजन में शुक्रवार शाम विचार गोष्ठी व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की झांकी के साथ ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली, निजी वाहनों में समाज के लोग शामिल रहे। नगर के बस्ती स्थित स्व.रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क (अवंतिका पार्क) में गोष्ठी में मुख्य अतिथि नौगावां सादात की पूर्व विधायक संगीता चौहान ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आंतकी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया है। इसकी जितनी सराहना की जाए, वह कम है। कहा कि आज चौहान समाज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहा है। हमें एकजुट होकर काम करते हुए समाज को मजबूत कर देश को आगे बढ़ाना है। विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री मदन चौहान, महेंद्र सिंह, जगतपाल चौहान, सुनील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.