सहरसा, जनवरी 2 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक नव वर्ष 2026 का जश्न मनाया गया। सुबह में कड़ाके के ठंड के बाद गुरुवार दोपहर धूप निकलने से नया साल का जश्न और उमंग और दुगुना हो गया। नए साल को लेकर घर घर स्वादिष्ट व्यंजन और पकवान का लोगों ने लुफ्त उठाया। वहीं सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के साथ विभिन्न इलाकों में नदी किनारे व कोसी तटबन्ध के भीतर के इलाकों में भी खेत खलिहान सहित चारों और नये साल के जश्न की धूम मची रही। बच्चे व युवा युवतियों की टोली नदी किनारे और खेतों में जाकर पिकनिक मनाया और नए नए व्यंजन पकवान बना आनंद उठाया। साथ ही बाजे साउंड की धुन पर खूब थिरके। बुधवार की रात्रि बारह बजते ही प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में हैप्पी न्यू ईयर, नव वर्ष मंगलमय हो एवं पटाखों की गूंज व केक काट नववर्ष का स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.