गाजीपुर, नवम्बर 30 -- गाजीपुर (सादात) । बापू इंटर कालेज, समता पीजी कालेज और एसएमएसयू इंटर कॉलेज सादात में एनसीसी का 78वां एनसीसी दिवस राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना के साथ मनाया गया। कैडेटों ने उत्साह और अनुशासन पूर्वक मार्च मास्ट और साफ सफाई कार्य में प्रतिभाग किया। समता कालेज के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत यादव ने कहा कि एनसीसी केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। यह युवाओं में अनुशासन, जिम्मेदारी, साहस और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करता है। बापू इंटर कालेज के प्रबंधक सुशील सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है। यह युवाओं में एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है। बापू कालेज के लेफ्टिनेंट शुभम सिंह, समता कालेज के एन ओ कैप्टन डॉ अशोक कुशवाहा, कैप्टन सर्वेश यादव ने एनसीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.