गढ़वा, अक्टूबर 4 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में नवमी व दशमी को श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। टाऊनशिप दुर्गा मंदिर, रेलवे साइडिंग, सिंदुरिया घाघरा, अरसली, सिंघिताली, झगराखाड़, चपरी, मकरी, बनखेता, झुमरी, सीडी टाऊनशिप और बुका प्रखंड परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। टाऊनशिप दुर्गा मंदिर में नवमी पर भंडारा का आयोजन इंटक यूनियन के सचिव आलोक त्रिपाठी उर्फ टूलू बाबा की ओर से किया गयाद्ध वहीं जय मां भवानी क्लब बुका ब्लॉक मेन गेट पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा और पंचायत मुखिया बेबी देवी ने महाप्रसाद वितरण किया। गुरुवार को कई स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। वहीं कुछ गांवों में शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.