चंदौली, फरवरी 4 -- इलिया- कमालपुर, हिटी। जिले में संत शिरोमणि गुरु रविदास की प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। विसर्जन जुलूस में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। डीजे की धुन पर थिरकते युवक-युवतियों ने पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना दिया। इस दौरान इलिया कस्बा के रविदास मंदिर सहित विभिन्न गांवों के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को सजे-धजे वाहनों पर रखा गया। जुलूस में जय गुरु रविदास के नारों से वातावरण गूंजता रहा। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और लोकधुनों पर युवा जमकर थिरके, वहीं महिलाएं भी श्रद्धा के साथ जुलूस में शामिल रहीं। श्याम बिहारी राम, राधेश्याम, महेंद्र राम,पंचम राम,अजय कुमार, सकल राम, राम बचन, कैलाश सहित आदि लोग शामिल रहे। इस द...