गोपालगंज, फरवरी 20 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा। हालांकि तापमान में बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली।जबकि आर्द्रता 48 प्रतिशत रही। मौसम में इस बदलाव ने जहां लोगों को हल्की राहत दी। वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के बाद रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है। दिन में धूप पूरी तरह तेज नहीं रही, लेकिन उमस भरी गर्माहट महसूस की गई। बीच-बीच...