समस्तीपुर, जनवरी 9 -- पूसा। धूप के बावजूद कड़ाके की ठंड जारी है। सुबह करीब 9 बजे तक हल्का कुहासा के बाद दिन भर मौसम साफ रहा। इस दौरान धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। इस दौरान औसतन करीब 15.6 किमी. प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा कनकनी को बढ़ाती रही। लोग हार-कंपाने वाली ठंड से बेहाल रहे। इस दौरान दिन का तापमान 18 डिग्री रहा। जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी हल्की गिरावट के साथ 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 99 एवं दोपहर में 69 प्रतिशत रिकार्ड की गई। मौसम के तेवर से आम लोग हलकान हैं। दिन भर लोग आग व गर्म कपड़ों से चिपके रहने को विवश हैं। जनवरी का पहला हफ्ता बीत गया है। बावजूद सर्द पछुआ के साथ कनकनी से लोग बेहाल हैं। लोग अब वर्षों पूर्व की ठंड को याद करने लगे हैं। डॉ. राजेन...