सहारनपुर, जनवरी 10 -- शनिवार को निकली धूप ने जिले लोगों को कुछ राहत जरूर दी, लेकिन महानगर को छोड़कर देहात क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय छाए कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। सुबह के समय घने कोहरे के बाद जैसे ही धूप निकली, लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद शीतलहर के चलते दिनभर ठंड का अहसास बना रहा और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन कम नहीं हुई। शाम ढलते ही ठंड ने फिर अपना असर दिखाया और लोग अलाव की ओर रुख करते नजर आए। महानगर क्षेत्र में दिन में धूप निकलने से बाजारों में रौनक दिखाई दी। कोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.