औरैया, जनवरी 9 -- सर्द हवाओं और लगातार पड़ रहे कोहरे के बीच शुक्रवार को सुबह निकली धूप ने लोगों को राहत दी। अधिकतम तापमान तीन डिग्री उछलकर 14 से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुँचा, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर स्थिर रहा। बर्फीली हवाओं की वजह से रात की गलन बरकरार है, जिसने जनजीवन को बेहाल कर रखा है। धूप निकलते ही लोगों ने अपने घरों की छतों और आंगनों का रुख किया। गुरुवार तक जहां लोग दिन में भी मोटे कपड़ों में दुबके दिख रहे थे, वहीं शुक्रवार को धूप के दौरान कई लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। बाज़ार क्षेत्रों में भी दोपहर से ग्राहकी बढ़ी, जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां कुछ हद तक सामान्य रहीं। हालांकि रात का हाल इससे उलट रहा। रात से लेकर तड़के तक छाये कोहरे ने दृश्यता को प्रभावित किया, जिससे परिवहन प्रभावित हुआ। कई दोपहिया चालकों को धीमी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.