आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़। पिछले एक पखवारा से रह-रहकर मौसम परिवर्तित हो रहा है। पिछले तीन दिनों से अचानक तेज चल रही बर्फीली पछुआ हवा से मौसम सर्द हो गया है। रविवार को खिलकर निकली धूप के बाद भी चल रही पछुआ हवा चुभ रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सीयस तो न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। करीब एक पखवारा बाद मौसम गर्म हुआ तो बीते सप्ताह हुई बूंदाबादी ने फिर से ठंड बढ़ा दिया। कभी धूप तो कभी आसमानों पर बादलों के डेरा जमाने से गर्म-सर्द का मौसम बरकरार है। तीन दिन से तेज चल रही बर्फीली पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दिया। रविवार को निकली तेज धूप में भी बर्फीली हवाएं चुभ रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.