औरैया, फरवरी 2 -- बेला, संवाददाता। घर के बाहर चारपाई पर बैठकर परिवार के साथ सुबह की धूप सेंक रहा एक किसान अचानक ऐसे हादसे का शिकार हुआ कि पूरा गांव शोक में डूब गया। थाना क्षेत्र के गांव फतेतापुरवा में अनियंत्रित ई-रिक्शा चारपाई से टकरा गया, जिससे चारपाई पर बैठे किसान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार सुबह करीब दस बजे गांव फतेतापुरवा निवासी किसान 27 वर्षीय मिथुन पुत्र स्व. आशाराम अपने दरवाजे पर चारपाई डालकर भाई पिंटू, ग्रामीण प्रेमनारायण और बच्चों के साथ बैठा था। इसी दौरान गांव बरकसी की ओर से आ रहा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर चारपाई से टकरा गया और पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिथुन, पिंटू और प्रेमनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ई-रिक्शा को पुलिस ने...