कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर देहात। मौसमी बदलाव के बीच दिन में तल्ख धूप के कारण दलहनी फसलों के फूल मुरझाने से किसान फसल उत्पादन प्रभावित होने का अंदेशा जता रहे है। किसानों की माने तो इस बार धूप में तल्खी अभी से तेज हो चली है। धूप की तल्खी के चलते गेंहू की फसल में नमी बनाए रखने के साथ लाही की कटान भी करनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...