हाथरस, दिसम्बर 22 -- हाथरस। इन दिनों प्रचंड सर्दी और कोहरे के सितम का सामना कर रहे लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। सोमवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। सुबह समूचा शहर कोहरे के आगोश में सिमटा रहा तो सर्द हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर में जरुर हल्की धूप खिली, लेकिन यह ठंड पर बेअसर रही। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से समूचा शहर कोहरे की चादर में सिमटा हुआ है। सुबह-शाम आसमान में सिर्फ धुंध की सफेद चादर दिखाई दे रही है। दिन में सूर्य देव के दर्शन नहीं होने और धूप नहीं खिलने से सर्दी का सितम और ज्यादा बढ़ गया है। सोमवार की सुबह समूचा जिला कोहरे के आगोश में सिमटा नजर आया। जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.