हल्द्वानी, जुलाई 19 -- हल्द्वानी। शहर में शनिवार को सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। बीते दिन से साफ रहे मौसम के कारण बढ़ी उमस से शहर भर में लोगों को गर्मी महसूस हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने 24 घंटे तक मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। इस दौरान शहर का तापमान अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...