बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं, संवाददाता। दूसरे दिन भी चटक धूप खिलखिकार निकली। जिससे कोहरा और गलन भरी सर्दी से लोगों को राहत मिली है। इसके साथ 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चली हवाओं ने शाम होते ही ठिठुरन बढ़ा दी। सुबह के समय मौसम साफ रहने पर समय से धूप निकली। जिससे लोग खेत-मैदान, पार्क एवं छतों पर लोग धूप का आनंद लेते रहे। वहीं धूप निकलने से बाजार में भी रौनक दिखी है तो वहीं किसान भी खेतों पर कामकाज को निकले हैं। रविवपर की सुबह साफ मौसम के बीच हुई है। सुबह में आठ बजे ही सूर्यदेव चमकने लगे। 10 बजते ही धूप ने अपनी दम दिखानी शुरू की। दोपहर भर धूप चटकदार धूप खिली रही है। धूप निकलते ही फसलें और पशु पक्षी ही खिले-खिले नजर नहीं आये बल्कि लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान अलग नजर आई है। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा है, जबकि रात का पारा सात ...