बलिया, जनवरी 29 -- बलिया, संवाददाता। जिले में बुधवार को खिली धूप ने ठंड से राहत दी और कहर बरपाती ठंड से लोगों की अनयिमित दिनचर्या पटरी पर लौटनी शुरू हो गई। सुबह धूप निकलते ही बुजुर्ग और महिलाएं छतों पर तो बच्चे और युवा मैदानों क्रिकेट, फुटबाल आदि खेलते दिखे। वहीं शहर के चंद्रशेखर उद्यान सहित अन्य पार्कों में चटख धूप का लोग आनंद उठाते नजर आए। किसान अगैती गेहूं की फसलों में खर-पतवार नाशी कीटनाशकों का छिड़काव करते दिखे। वहीं आम दिनों के अपेक्षा और लगन का सीजन होने से बाजारों में भी चहल-पहल अधिक थी। बिक्री बढ़ने से दुकानदार खुश दिखे। आज अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने और औसत तापमान एवं पश्चिमी हवा सामान्य गति से चलने की संभावना व्यक्त किया है। करीब एक पखवारा से भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.