उरई, अप्रैल 2 -- उरई। धूप ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कुछ दिनों से पंखे चलना शुरू हो गए हैं। जिसको देखते हुए बाजार में कूलर और पंखों की दुकानें भी सजने लगी हैं। लेकिन अभी कूलर व पंखों का बाजार सस्ता है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कूलर, पंखे, फ्रीज व एसी की मांग बढ़ेगी। दुकानदारों के अनुसार पिछली बार की तुलना में अभी कूलर और पंखों के दाम में खास अंतर नहीं आया है। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में अलग-अलग कंपनियों के कूलर और पंखे उपलब्ध हैं। इसमें कूलर की बॉडी, मोटर व पेंट की क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग कीमतें निर्धारित हैं। शहर के बाजार में अच्छी क्वालिटी के कूलर करीब आठ हजार रुपये से शुरू हैं। जबकि सामान्य क्वालिटी के कूलर की कीमत 2500 रुपये से शुरू है। वहीं प्लास्टिक बॉडी के बड़े कूलर पांच हजार और छोटे कूलर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.