औरैया, जनवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। सर्द हवाओं और गलन भरी रातों के बीच शनिवार की सुबह तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जबकि अधिकतम पारा भी लगातार दूसरे दिन 4 डिग्री चढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर धूप खिली रहने से सर्दी का असर कम महसूस हुआ और लोग कई दिनों बाद खुले में बैठकर गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। शहर के गांधी पार्क, दिबियापुर रोड, अजीतमल चौराहा, फफूंद बाजार और सदर क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद से लोग चटाइयां और कुर्सियां लेकर धूप सेंकते दिखे। महिलाएं धूप में कपड़े सुखाती रहीं और बुजुर्ग घरों के बाहर बैठकर अखबार पढ़ते नजर आए। कार्यालयों में भी धूप वाली तरफ बैठने वालों की पूछ बढ़ गई। धूप निकलने से हीटर और ब्...