मधुबनी, जनवरी 8 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। करीब 15 दिनों के बाद गुरुवार को सुबह में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लोग अपने घरों से बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। इससे पूर्व कईिदन धूप नहीं निकला। जिस दिन धूप निकला भी तो दोपहर बाद। गुरुवार को सुबह में ही धूप निकला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। स्कूल , कालेज एवं विभिन्न कार्यालयों से लोग बाहर निकल तेज धूप का आनंद लिया। 11 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि जिले में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 7 कि. मी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। लगातार पछुआ हवाओं और सामान्य से कम तापमान के कारण कनकनी वाली ठंड बनी रह सकती है। दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री ...