प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। कोहरे की चादर और सर्द हवा से ठिठुर रहे लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। जहां गुरुवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए वहीं शुक्रवार को धूप निकली। जिसकी वजह से तापमान पर भी असर पड़ा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री का उछाला आया और तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10.6 से बढ़कर दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार को को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए थे। कोहरे की चादर और सर्द हवा की ठिठुरन से लोगों की कंपकपी छूटती रही। शीतलहर के बीच अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस था लेकिन शुक्रवार सुबह राहत लेकर आई। सुबह आठ बजे के बाद से हल्के कोहरे के बीच सूर्यदेव के दर्शन हुए और धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगा। सर्द हवाएं भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.