चम्पावत, दिसम्बर 25 -- टनकपुर। टनकपुर में दो दिन कड़ाके की ठंड के बाद गुरुवार को धूप निकली। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में पिछले दो दिनों से कोहरा और धुंध छाए रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। इस वजह से लोग घरों में कैद हो गए थे। हालांकि प्रशासन ने अलाव जला कर लोगो को राहत पहुंचाने की कोशिश की। गुरुवार को सुबह से धूप निकलने पर लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली। इससे बाजार में भी रौनक रही। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...