बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। कड़ाके की ठंड के बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। बुधवार सुबह धूप निकलने से दिन में ठिठुरन कम रही लेकिन शाम को गलन बढ़ गई। जिले में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों की ओट में छिपे सूर्य देवता बुधवार की सुबह आठ बजे निकल गए थे। धूप निकलने से तापमान भी थोड़ा बढ़ने लगा, जिससे लोगों को ठंड से राहत महसूस होने लगी। हालांकि स्कूलों में छुट्टी होने की वजह से सुबह में सड़कों पर चहल-पहल कम रही। दोपहर में दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी और घरों के बाहर लोग धूप का आनंद लेते दिखे। शहर के कटेश्वर पार्क सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर लोग पहुंचने लगे। कटेश्वर पार्क में बच्चों ने झूला झूलने और मस्ती करने में व्यस्त रहें, तो वहीं कुछ लोग सेल्फी भी लेते दिखे। पछुआ हवाओं ने ठंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.