गाजीपुर, जनवरी 10 -- गाजीपुर। बीते कई दिनों से जारी ठंड और कोहरे के बाद शनिवार को सुबह से निकली धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए। बाजारों, चौराहों और सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। ठंड के कारण जो लोग घरों में दुबके हुए थे, वे धूप का आनंद लेते दिखे। धूप मिलने से खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को राहत महसूस हुई। लोग छतों पर बैठकर और खुले स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। किसानों के लिए भी धूप फायदेमंद साबित हो रही है, क्योंकि इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान से राहत मिली है। वहीं ठंड के चलते बढ़ रही बीमारियों से भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.