शामली, जनवरी 10 -- शामली। पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शनिवार को सवेरे निकली खिली धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। धूप निकलते ही शहरवासियों के चेहरे खिल उठे और लोग घरों से बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए। हालांकि, दिनभर सर्द और बर्फीली हवाओं का कहर बना रहा, जिससे ठंड का अहसास कम नहीं हुआ। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोग ठिठुरते हुए अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाते दिखे। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शामली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले लगातार तीन दिनों तक अधिकतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक प...