सीतामढ़ी, जनवरी 6 -- शिवहर, हिप्र। जिले में सोमवार को भी लोग सर्दी के सितम से परेशान रहे। सोमवार की सुबह से ही बह रही तेज पछुआ हवा से दिनभर कनकनी बनी रही। हालांकि दिन के 12 बजे के बाद धूप निकली लेकिन बर्फीली हवा के कारण ठंड़ में कमी नहीं आई। सुबह से 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा तथा उसकी बंदे गिरती रही। घने कोहरे से जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। वहीं तेज बह रही पछुआ हवा के कारण सुबह में अधिकांश लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। मॉर्निंग वॉक पर सुबह में इक्के दुक्के लोग ही सड़क पर दिख रहे थे। 12 बजे के बाद धूप निकलने पर लोग घरों से तो निकले लेकिन कनकनी भारी बर्फीली पछुआ हवा के कारण लोग फिर घर में दुबक गए। वही शाम होते ही कड़ाके की ठंड का कहर शुरू हो गया। जिससे चारों ओर सन्नाटा पसर गया। शाम ढलने के साथ ही शिवहर शहर में भी चहल पहल कम दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.