पीलीभीत, मार्च 2 -- मार्च में फाल्गुन मास में अचानक मौसम बार बार बदल रहा है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने की आशंका है। धूप निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिवस धूप और छांव के बीच अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अब मार्च में बार बार मौसम में उतरने गिरते तापमान की वजह से बीमारियों का ग्राफ बढ़ने की आशंका है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि तापमान में अब बढोत्तरी होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...