चंदौली, दिसम्बर 22 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में ठंड और गलन से राहत मिलता नहीं दिख रहा है। इस क्रम में रविवार सुबह दस बजे तक कोहरे और ठंड का प्रकोप रहा। वहीं द स बजे के बाद हल्की धूप निकलने के बाद भी गलन जारी रहा। जिससे लोग ठिठुरते नजर आये। ठंड और गलन से परेशान लोग जरूरी होने पर ही घरों के बाहर निकले। वही बाहर निकलने वाले लोग अलाव तापते नजर आये। जिले में ठंड बढ़ने के कारण लगातार पारा गिर रहा है। इस क्रम में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट अचानक गिर गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। लेकिन अचानक दो डिग्री तापमान के गिर जाने से ठंड बढ़ गया। लगातार तापमान के गिरने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि सुब...